फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 'सुबह 5 बजे ड्यूटी का आदेश किया जाए निरस्त', सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 08 Apr 2022 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में ड्यूटी के नए आदेश के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी कलक्ट्रेट में जुटे और आदेश वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जुटे सफाईकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह 5 बजे से ड्यूटी के विरोध में तालाबंदी के बाद आगरा के सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में शुक्रवार को प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर आदेश निरस्त करने की मांग की। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सुबह 5 बजे ड्यूटी पर पहुंचने में आ रही सार्वजनिक परिवहन की समस्या को बताया और पूर्व की तरह सुबह 7 बजे से ड्यूटी का समय तय करने की मांग की।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री के आदेश के विरोध में शुक्रवार दोपहर राज्य सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष वाल्मीकि के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए सफाई कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए न ऑटो मिलते हैं, न बसें। 

उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी पर मोटर साइकिल नहीं है और अधिकांश चलाना भी नहीं जानते। महिला सफाई कर्मचारियों के सामने अपने बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी आ रही है। इन व्यवहारिक कठिनाईयों को देखते हुए आदेश निरस्त किया जाए और पूर्व की तरह 7 बजे ड्यूटी के आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में सम्राट चौधरी, दीपन जांगरे, विनोद मेवाती, कैलाश चौहान, अजय खरे, अजीत कप्तान, दीपक चौधरी, मुकेश चौहान, रामप्रसाद, सचिन डागौर, बॉबी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें