फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Free Bus Service: बहनों को मायके पहुंचाने के लिए चलेंगी 320 अतिरिक्त बसें, मुफ्त में होगा सफर

Sat, 17 Aug 2024 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

रक्षाबंधन पर रात 12 बजे से 19 की रात 12 बजे तक बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। रोडवेज ने बहनों को कोई परेशानी न हो, इसलिए 320 अतरिक्त बसें लगाई हैं। 
 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर बहनों को उनके भाइयों के पास पहुंचाने के लिए परिवहन निगम शनिवार से 22 अगस्त तक 320 अतिरिक्त बसें चलाएगा। बसों के चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। बहनों को 18 की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर कराया जाएगा।
विज्ञापन


 

19 अगस्त को रक्षाबंधन है। त्योहार के लिए मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, सोरों, कासगंज, शिकोहाबाद, बाह, दिल्ली समेत अन्य मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। प्रत्येक बस अड्डे पर इंचार्ज को निर्देशित किया गया है कि वह अपने विवेकानुसार जिस मार्ग के ज्यादा यात्री हो उस मार्ग पर बस का संचालन करें। कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा के आईएसबीटी पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। त्योहार पर एक सप्ताह की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन धनराशि योजना शुरू की है।



 

त्योहार पर ड्यूटी करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
रक्षाबंधन के त्योहार पर 17 से 22 अगस्त तक ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए निगम ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत संविदा-चालक परिचालक को 18 सौ किमी बस चलाने पर 1200 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। साथ ही 18 सौ किमी से अधिक बस चलाने वाले चालक-परिचालक को 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला के तकनीकी कर्मचारियों को 6 दिन तक ड्यूटी करने वालों को 500 रुपये की धनराशि एकमुश्त दी जाएगी।


 
विज्ञापन

इन मार्गों पर होगा अतिरिक्त बसों का संचालन
मार्ग का नाम बसों की संख्या
दिल्ली 100
जयपुर 20
बरेली 18
मेरठ 25
मुरादाबाद 15
हरिद्वार 10
सहारनपुर 10
नोएडा, दिल्ली 42
कानपुर 25
लखनऊ एक्सप्रेस-वे 30
फर्रुखाबाद, हरदोई 20
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें