फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, ऐसे खुला शातिरों का राज

Mon, 29 Jul 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
साइबर क्राइम यूनिट ने गिरफ्तार किए ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाला गिरोह पुलिस ने पकड़ा है। ये लोग पिछले एक दशक से युवाओं को धोखा देकर रुपये ठग रहे थे। इस मामले में महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों ने शिकायत की तब जाकर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। 
विज्ञापन


बताया गया है कि दोनों राज्यों से साइबर क्राइम यूनिट को शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया था कि अखबार में नौकरी लगवाने का विज्ञापन देकर कुछ लोग रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी के नाम पर उत्तर प्रदेश के बैंक खातों में पैसे जमा कर रहे हैं। ये लोग लगातार ठगी कर रहे हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश ने साइबर क्राइम यूनिट को निर्देश दिए कि तत्काल कार्रवाई की जाए। टीम को पड़ताल में सिम कार्ड और बैंक खातों के फर्जी होने की जानकारी मिली। खातों में जमा हुई रकम के ट्रांसफर होने वाले खातों की पड़ताल की तो ये बैंक खाते विज्ञापन एजेंसियों के थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पेटीएम और ई-वॉलेट के जरिए इनमें भुगतान किया गया। विज्ञापन के लिए ऑनलाइन संपर्क किया गया था और पहचान के लिए फर्जी आधार कार्ड दिए गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने गिरोह को चिन्हित कर गिरफ्तार किये गए।

इन्हें किया गिरफ्तार
पकड़े गए अभियक्तों में मुकेश बाबू निवासी प्रतापपुर, बाह, विजयकांत निवासी प्रतापपुर, बाह, कृष्णवीर निवासी ग्राम हीरा सिंह की ठार, फीरोजाबाद हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें