फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के सुनहरे सपने दिखाकर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी, गिरोह के दो सदस्य पुलिस ने दबोचे

Mon, 29 Jul 2019 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे गिरोह के दो सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोजगार के सुनहरे सपने दिखाकर युवाओं से ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौकरी का लालच देकर युवाओं से लाखों रुपये ठग चुके थे। जब कुछ युवकों ने विरोध किया तो उन्हें बंधक बना लिया। गुजरात के करीब 30 से अधिक युवा शातिरों का शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओमप्रकाश सिंह ने रविवार को कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के राधारमन रोड पर तिरपुरेश पांडेय निवासी हरनईम थाना बदनपुर देवरिया और रविकांत तिवारी गांव व थाना भाट पड़ानी देवरिया ग्लेज स्टेडिंग इंड़िया कंपनी का संचालन कर रहे थे।

आरोपी युवाओं को रोजगार के सपने दिखाकर अपने यहां 21-21 हजार का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद शत प्रतिशत नौकरी का लालच देते थे। गुजरात से करीब 30 से अधिक युवा इनके झांसे में आकर कंपनी में ट्रेनिंग के नाम पर गली मोहल्लों में घरेलू उत्पाद बेचने का काम
विज्ञापन

करते थे।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह के अनुसार उनसे कहा जाता था कि और साथियों को बुलाओ तो वेतन बढ़ जाएगा। इस तरह उक्त लोगों ने लाखों रुपये की ठगी कर रखी थी।

इस बीच करीब एक माह पूर्व मैनपुरी पहुंचे हीरन पटेल निवासी डेसार्ड वाबफलिया थाना गंडेवी गुजरात ने कोतवाली पुलिस से बंधक बनाकर रखने, रंगदारी मांगने व धोखे से बुलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने औंछा रोड से तिरपुरेश व रविकांत को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि बताया कि पुष्पेंद्र निवासी नगला पति थाना भोगांव अभी पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा गया है।

शक होने पर खुला फर्जी कंपनी का राज
गुजरात से करीब एक माह पूर्व नौकरी के नाम पर मैनपुरी पहुंचे हीरन पटेल निवासी ऊसारी, तेजान कुमार निवासी नर्मदा, आनंद भाई बिल्साड़ और धर्मेश भाई बिल्साड़ गुजरात राधारमन रोड पर किराए का घर लेकर रह रहे थे। उनके साथ ही करीब तीस से अधिक गुजरात के ही युवक भी साथ रह रहे थे।

एक माह बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो हीरन पटेल ने विरोध किया तो उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। किसी तरह वह साथियों के साथ पुलिस के पास पहुंच गया और नकली कंपनी की पोल खोल दी।
विज्ञापन

जाम लगाने का किया प्रयास 
ठगी का शिकार हुए गुजरात के युवकों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। नारेबाजी करते हुए युवा कोतवाली के सामने सड़क पर आ गए और जाम लगाने का प्रयास किया। एएसपी के आश्वासन पर युवाओं का आक्रोश शांत हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें