इसी घर में हुई थी वारदात
- फोटो : अमर उजाला
छह लाख में बेच दिया 12 लाख का मकान
बाबूराम सहित तीन बच्चों की हत्या करने वाले मुकेश बघेल के परिजनों के भय के कारण एक बेटे के साथ जीवित मधु ने बताया कि पुलिस ने मुकेश की गिरफ्तारी नहीं की। वहीं आरोपी पक्ष ने रामरतन व गंगा सिंह के अतिरिक्त अन्य आरोपियों को नाबालिग दिखाकर मामला किशोर न्यायालय में स्थानांतरित करा लिया। विपक्षियों के भय के कारण उन्होंने अपना 12 लाख रुपये का मकान छह लाख में बेच दिया। अब वह अपने बेटे के साथ अपनी ससुराल में रहने को मजबूर हो गई।
पति को बेवजह फंसाया गया: गुड्डी
चौहरे हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद रामरतन की पत्नी गुड्डी देवी ने कहा कि मेरे पति (रामरतन) ने मुकेश बघेल को किराए पर कमरा नहीं दिलाया था अपितु वह दुकान के पास खड़ा था। उसी समय बाबूराम सविता से कमरे को लेकर बात होनी लगी। इस घटना के बाद मेरे पति को बिना वजह फंसा दिया गया।
मामला दस वर्ष पुराना है। यदि पीड़िता मेरे पास गिरफ्तारी के संबंध में कोई
शिकायतीपत्र लाती है तो पूरे मामले की जांच करा आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अशोक कुमार शुक्ला, एसएसपी, फिरोजाबाद
संबंधित खबर...
फैसला: चार हत्याओं से थर्राया था फिरोजाबाद, 11 वर्ष बाद हत्याकांड के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा