शराब पीकर घर आता था पति
मोनिका की मां धन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बेटी ने फोन पर बताया कि पति अक्सर शराब पीकर देर से आता था। इससे उसे रात में खाने में और सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाने में परेशानी होती है।
उनका आरोप है कि पति ध्रुव यादव ने मोनिका की गोली मार कर हत्या की है। इसमें देवर बल्लू, ससुर सर्वेश व सास ने मदद की। सीओ सिटी अमर बहादुर का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मौके से तमंचा बरामद
शिक्षिका की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट सहित अन्य नमूने लिए। मृतका की मां के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को शिक्षिका ने फोन करके अपने भाई को पति के शराब पीकर आने की बात बताई थी।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सीओ सिटी अमर बहादुर ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...संजलि हत्याकांड: किशोरी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया था, तीन साल बाद भी सरकार के वादों की आस में पिता, ये हुआ था खुलासा