फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉल्वर गैंग ने नकल कराने के लिए ऐसी जगह लगाई थी डिवाइस, पुलिस भी रह गई हैरान

Mon, 24 Dec 2018 07:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सॉल्वर गैंग के बारे में जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में नकल कराने के लिए सॉल्वर गैंग ने बड़ा जाल बिछाया था। मथुरा के एमएनटी इंटर कॉलेज के सचल दल ने एक अभ्यर्थी को पकड़ा तो बड़ा खुलासा हो गया। दो छात्रों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि चार को सोमवार को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन


सॉल्वर गैंग ने नकल कराने के लिए जो तरीका अपनाया, उसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। 26 छात्रों को नकल कराने के लिए उनकी बनियान में डिवाइस फिट की गई थी। कान में मक्खी के आकार का ब्लूटूथ फिट किया गया था। पुलिस ने चार सॉल्वर को गिरफ्तार करके इसका खुलासा किया है। 

गिरफ्तार सॉल्वर में एक मेरठ का जबकि तीन मथुरा के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से मोबाइल और डिवाइस बरामद हुई हैं। इन लोगों ने नकल कराने के लिए छात्रों से रकम तय की थी। किसी से एक लाख तय थी तो किसी से दो लाख। मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बनियान में फिट की थी डिवाइस

गिरफ्तार छात्रों में सुंदर चौधरी निवासी मडुआका नौहझील, प्रदीप निवासी नगला सहसो और बृजबिहारी नगला गांव महोली वृंदावन के अलावा पवन निवासी सियाल मेरठ है। इनके कब्जे से मोबाइल और डिवाइस बरामद हुई हैं। 

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह बनियान में डिवाइस फिट कर दिया करते थे। मक्खी के बराबर आकार का ब्लूटूथ कान में फिट कर दिया जाता था। जिससे बाहर बैठा सॉल्वर सवालों का हल कर सके। 

सीओ रिफाइनरी राकेश कुमार ने बताया कि एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है। अभी कुछ और गिरफ्तारियां की जानी हैं। आगरा में भी पुलिस दबिश दे रही है। आगरा निवासी एक युवक मास्टमाइंड है। सुंदर चौधरी को पहले भी पकड़ा जा चुका है।   
विज्ञापन

मोबाइल में 50 से भी ज्यादा छात्रों के प्रवेश पत्र मिले

पुलिस ने जिन चार सॉल्वर को गिरफ्तार किया है, उनके मोबाइल से 50 से भी ज्यादा छात्रों के प्रवेश पत्र मिले हैं। माना जा रहा है कि इन सभी छात्रों से नकल कराने का सौदा हुआ होगा। 

डिवाइस फिट करने के लिए कुछ दिल्ली के लोग इनके साथ थे। पुलिस को उनके बारे में जानकारी हो गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें