फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश के बहाने बुलाकर ले गए ऑटो चालक की पीट पीटकर हत्या, दो युवकों पर आरोप

Mon, 24 Dec 2018 05:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पिटाई के बाद एक युवक की मौत हो गई। युवक ऑटो चालक था। उसे दो लोग गांव के बाहर फेंककर गए थे। परिजनों ने पीट पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रूपसपुर निवासी ऑटो चालक इकरार उर्फ कल्लू (24) पुत्र इरशाद को गांव का ही कासिम उर्फ बल्ले पुत्र नईम खां 22 दिसंबर शाम को इटावा नुमाइश दिखाने के बहाने बुलाकर ले गया था। रविवार रात को इकरार घायल अवस्था में गांव के बाहर पड़ा मिला। 

परिजन उसे उठाकर घर लाए। दो घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। पिटाई से युवक की मौत होने पर एसपी देहात महेंद्र सिंह, सीओ सहित फोर्स पहुंच गया। शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई के बाद युवक की मौत

मृतक के पिता इरशाद का आरोप है कि कासिम एवं उसके रिश्तेदार गोरे ने इकरार के साथ सरिया एवं डंडे से मारपीट की। रात को घायल अवस्था में उसे गांव के बाहर रोड किनारे डालकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वे लोग उसे उठाकर घर लाए। 

रात को करीब 11 बजे इकरार की मौत हो गई। सूचना पर एसपी देहात महेंद्र सिंह, सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान व एसएचओ लोकेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवाया। 

पिता इरशाद खां की तहरीर पर कासिम एवं उसके रिश्तेदार गोरे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ लोकेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों का आरोप है इकरार की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मामला दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें