फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में डेंगू का डंक: युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष, एनएम छात्रा सहित चार की मौत, 125 हुई मौतों की संख्या

Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जांच में 5 मरीज डेंगू के मिले। इन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 214 हो गया है।
विज्ञापन
कासगंज में डेंगू से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद में डेंगू व जानलेवा बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। लगातार नए-नए क्षेत्र डेंगू की चपेट में आते जा रहे है। रविवार को हिंदू युवा वाहिनी सोरों नगर अध्यक्ष, एएनएम छात्रा सहित चार लोगों की डेंगू से मौत हो गई। इससे परिवारों में कोहराम मच गया। जिले में अब डेंगू और बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़कर 125 हो गया है।

विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी सोरों नगर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा (25) पुत्र रिशी मिश्रा, निवासी गंगा चौराहा सोरों को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों ने डेंगू बताया। इसके बाद उनको आगरा ले जाया गया। इलाज के बाद भी राहत न मिलने पर परिजन उनको आगरा ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रवीन कुमार (25) पुत्र नेम सिंह निवासी तवालपुर को चार दिन से पहले बुखार आया। निजी चिकित्सक ने डेंगू बताया। इसके बाद परिजन उनको अलीगढ ले गए। राहत न मिलने पर उनको आगरा ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

ओमप्रकाश (25) पुत्र बहोरी निवासी नगला कोठी को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन उनको  निजी चिकित्सक के पास ले गए। राहत न मिलने पर परिजन उनको अलीगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने डेंगू बताया। जब हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन उनको दिल्ली ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
एएनएम छात्रा ज्योति निवासी नदरई को पांच दिन से पहले बुखार आया। परिजन ने निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने डेेंगू बताया। इलाज के दौरान राहत नहीं मिली। छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जांच में 5 मरीज डेंगू के मिले। इन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 214 हो गया है।

आगरा: लॉटरी संचालक ने 40 लोगों से हड़पे एक करोड़, गिरफ्तारी के बाद शिकायत करने पहुंचे पीड़ित
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें