दो घंटे के लिए थे 800 रुपये
द भारत गेस्ट हाउस तीन मंजिला है। इसमें भूतल, प्रथम और द्वितीय तल हैं। पुलिस ने छापे के बाद एक-एक कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कमरा नंबर 107 में महिला और युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश बताया। पुलिस की पूछताछ में कहा कि संचालक ने होटल में आने पर 800 रुपये लिए थे। इसमें से 300 रुपये होटल के कमरे में दो घंटे रुकने के थे, जबकि 500 रुपये महिला को देने के लिए बताए थे। रजिस्टर चेक किया गया। इसमें कोई एंट्री नहीं थी।
मजबूरी का फायदा उठा रहे आरोपी
एजेंट वासदेव अर्थिक रूप से कमजोर युवतियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाता है। उन्हें रुपयों का लालच देता है। पकड़ी गई महिला भी आर्थिक रूप से परेशान थी। अब पुलिस यह पता कर रही है कि आरोपी वासदेव कब से और कहां से लड़कियों को ला रहा है। उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। इसके लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
शहर में पहले भी पकड़ा मामला
शहर के होटल में देह व्यापार का मामला पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। सिकंदरा, न्यू आगरा, ताजगंज क्षेत्र के होटल में देह व्यापार के बड़े रैकेट पकड़े जा चुके हैं। होटलों में कार्रवाई के बाद फिर से नाम बदलकर यह काम शुरू हो जाता है।
मथुरा: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नए अध्यक्ष का चयन 25 को प्रयागराज में, महामंत्री हरि गिरि ने नरेंद्र गिरी की मौत पर दिया ये बयान