फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आगरा में 100 का आंकड़ा पार कर चुके पेट्रोल के दाम फिर बढ़े, डीजल 92 के पार

Fri, 08 Oct 2021 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में लोगों को महंगाई से राहत मिलते नहीं दिख रही है। 100 का आंकड़ा पार कर चुके पेट्रोल की कीमत लगातार दूसरे दिन बढ़ी है। वहीं डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे और डीजल पर 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इससे शुक्रवार को शहर के फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल 100.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि डीजल के दाम 92.26 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। जिले में 200 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। सभी पर नई दरों के हिसाब से तेल मिल रहा है। 

विज्ञापन


ऐसे बढ़े पेट्रोल के दाम
एक जनवरी: 83.62 रुपये प्रति लीटर
एक फरवरी: 85.62 रुपये 
एक मार्च: 89.32 रुपये (76 पैसे कम हुए)
एक अप्रैल: 88.56 रुपये 
एक मई: 88.73 रुपये
एक जून: 91.56 रुपये
एक जुलाई: 96.01 रुपये 
एक सितंबर: 98.28 रुपये
चार अक्तूबर: 99.19 रुपये 
सात अक्तूबर: 100.02 रुपये
आठ अक्तूबर: 100.31 रुपये

आगरा में गैस और तेल के भाव
घरेलू सिलिंडर: 912.50 रुपये
व्यावसायिक सिलिंडर: 1771.50
पेट्रोल:100.31 रुपये
डीजल: 92.26 रुपये
सीएनजी: 68.10 रुपये
पीएनजी: 35.50 रुपये

Trending Videos
विज्ञापन

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें