फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या के आरोपी भाई, भतीजे समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगनेर। गांव भवनपुरा में जमीन के विवाद में सोमवार को भाइयों के बीच हुई मारपीट में ओमप्रकाश (60) की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के भाई, भतीजे समेत पांच लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने हत्यारोपी भाई, भतीजे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश का अपने भाई उत्तम से जमीन का विवाद है। इसके कारण ही सोमवार की शाम उनके बीच झगड़ा हो गया था। लाठी-डंडे के हमले में घायल ओमप्रकाश की मौत हो गई थी। इस मामले मं ओमप्रकाश के पुत्र कश्मीर ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने की तहरीर थाने में दी थी।
उसने पुलिस को बताया कि पिता ओमप्रकाश ने चार बिस्वा जमीन धर्मेंद्र से खरीदी थी, जिसे चाचा उत्तम नहीं छोड़ रहे थे। इस पर जमीन की पैमाइश कराई गई थी। तभी से चाचा उससे रंजिश रखने लगे थे।
विज्ञापन

सोमवार को चाचा उत्तम, वीरेंद्र, पवन, कृष्णा, राजवती आदि ने लाठी, डंडा, सरिया, कुल्हाड़ी आदि से हमला कर दिया था। जिसमें उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को हत्यारोपी उत्तम, पवन, राजवती और कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें