फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए 23 तक भर सकेंगे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों में काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने वाले संस्थागत व भूतपूर्व छात्र-छात्राएं बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए 23 अक्तूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। पहले यह 18 अक्तूबर निर्धारित थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विधि पाठ्यक्रमों के लिए भी परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है। एलएलबी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष और बीएएलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष की वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 से बढ़ाकर 23 अक्तूबर कर दी गई है। इसके अलावा ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो वर्ष 2020 की एलएलबी तृतीय/बीएएलएलबी पंचम वर्ष की परीक्षा में फेल रहे वह भूतपूर्व परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए अर्ह हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। धर्म समाज कॉलेज, अलीगढ़ के बीएएलएलबी चतुर्थ वर्ष के वह छात्र जो सात वर्ष पूरा होने के बाद भी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे वह भी फॉर्म भर सकते हैं। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर खुद या फिर संबंधित कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें