फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कंपनियों की जरूरत के हिसाब से तैयार किए जाएं छात्र’

विज्ञापन
आगरा। विवि के अतिथि गृह में आइक्यूएसी की बैठक में शामिल प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय व अन्? - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में मंगलवार को इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) की बैठक प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जिन कंपनियों में चयन होता है, उनका भी फीडबैक लिया जाना चाहिए। उसके अनुरूप पाठ्यक्रम में जरूरी बदलाव किया जाना चाहिए। कंपनियों की जरूरत के हिसाब से छात्र-छात्राएं तैयार किए जाएं। इससे प्लेसमेंट का ग्राफ बेहतर हो जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में आईक्यूएसी की ओर से शैक्षणिक और अकादमिक बेहतरी के लिए फॉर्म भरवाया जाता है। प्रभारी कुलपति ने कहा कि पूर्व छात्रों और अभिभावकों के सुझाव लिए जाएं। वह मौजूदा पाठ्यक्रम में किस तरह का बदलाव चाहते हैं, यह जाना जाए। इन सभी के फीडबैक को बोर्ड ऑफ स्टडीज में रखकर जरूरी बदलाव किए जाएं। बैठक में शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति पर भी चर्चा की गई। प्रो. आलोक कुमार राय के मुताबिक विश्वविद्यालय में करीब 20 शिक्षकों की प्रोन्नति लंबित है। इनके 15 नवंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बैठक में परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, वित्त अधिकारी एके सिंह, आईक्यूएसी के सदस्य सचिव प्रो. अजय तनेजा, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. वीके शर्मा, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विश्वविद्यालय को नैक निरीक्षण के लिए 29 अक्तूबर को राजभवन में प्रस्तुतीकरण देना है। आईक्यूएसी की बैठक में इस पर चर्चा की गई। प्रो. अजय तनेजा की ओर से प्रस्तुतीकरण दिया गया। सदस्यों के सुझावों को भी उसमें शामिल किया गया। विश्वविद्यालय को पहले यह प्रस्तुतीकरण एक अक्तूबर को ही देना था। किसी कारण से इसे टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें