भाजपा नेता ने लगाया यह आरोप
भाजपा नेता का आरोप है कि पूर्व चेयरमैन ने कहा कि तेरी वजह से मेरा कॉलेज टूटा है। अपने पिता से कहकर दो बीघा जमीन का बैनामा करा दे। नहीं तो परिवार सहित अंजाम भुगतने को तैयार रहे। अगर बैनामा नहीं किया तो बच्चों से हाथ धो बैठेगा। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली नगर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी ने कहा कि नगर पालिका का चुनाव आने वाला है। ऐसे में विपक्षी लोग साजिश के तहत इस तरह की कार्रवाई करा रहे हैं। शिवरतन को कुछ लोगों ने गुमराह कर मेरे खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।