परिवार में इकलौता बेटा था दिव्यांशु
दिव्यांशु परिवार का अकेला बेटा था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। बेटे की सड़क हादसे में मौत हो जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दिव्यांशु मंगलवार को सुबह ही अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। ननिहाल आने के बाद वह नाना के घर से बाहर निकल आया और सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया।
गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। बस को कब्जे में ले लिया है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।