फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना से पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन का निधन, दो दिन पहले पत्नी-बेटी की हुई थी मौत

Fri, 23 Apr 2021 11:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री के परिवार पर कोरोना काल बनकर टूटा। तीन दिन में नारायन सिंह सुमन, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर थम नहीं रहा। हालात यह है कि परिवारों पर कोरोना काल बनकर टूट रहा है। शुक्रवार की सुबह पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन का निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके परिवार में तीन दिन में तीसरी मौत है। 

विज्ञापन


बुधवार की रात पूर्व मंत्री की पुत्री सुभद्रा उर्फ बबली के हृदय गति रुकने से मौत हो गई, जबकि पत्नी कलावती सुमन का निधन भी दो दिन पूर्व हो गया था। नारायन सिंह सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन के छोटे भाई हैं। रामजीलाल भी कोविड संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। 

पूर्व मंत्री नारायन सिंह का पैतृक निवास हाथरस जिले के सादाबाद में है। बताया जाता है कि उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सादाबाद में होगा। पूर्व मंत्री की पत्नी कलावती एत्मादपुर से जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। पूर्व मंत्री, उनकी पत्नी और बेटी के निधन से उनके रिश्तेदारों में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा में सात दिन में 25 मरीजों की मौत
आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर संक्रमितों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। पहली बार गुरुवार को 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत हो गई। पिछले सात दिन में 25 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इससे कुल मृतकों की संख्या 208 हो गई है। 546 नए मरीज मिलने से एक्टिव केस भी 3746 हो गए हैं।

जिले में एक्टिव केस 3746 हो गए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15602 पहुंच गया है। जिनमें 11648 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार तक 7.03 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 24 घंटे में 76 फीसदी से घटकर 74.66 फीसदी रह गई है। लगातार एक्टिव केस बढ़ने ने इलाज के इंतजाम भी चरमरा रहे हैं। 


आगरा के अस्पतालों का हाल: एक ने भगाया, दूसरे ने भर्ती नहीं किया, तीसरे ने मांगी कोरोना रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें