फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्योरी घाट पर वन विभाग का छापा, बालू लदी ट्राॅली छोड़ भागे खनन माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल सेन्चुअरी क्षेत्र के क्योरी घाट पर अवैध रूप से हो रहे बालू खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। बालू से भरी एक ट्रॉली को मौके से जब्त कर लिया। वन विभाग की टीम को देखते ही ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि गांव क्योरी स्थित चंबल घाट से अवैध रूप से बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर वन विभाग की टीम ने मंगलवार रात घाट की घेराबंदी की। टीम को देखते ही खनन करने वाले लोग बालू से भारी ट्राॅली को छोड़ दी और ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। वन विभाग ने बालू से लदी ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। रेंजर के मुताबिक ट्रॉली के मालिक और अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दिन पूर्व मनसुखपुरा क्षेत्र में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टरों का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बावजूद खनन करने वाले बेखौफ बने हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें