फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थर्ड डिग्री के आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। इलाका पुलिस ने गांव कराहरा के पूर्व फाैजी बलवीर सिंह की 5 अगस्त को हत्या कर नगदी व आभूषण ले जाने के शक में किसान राजू शर्मा को थाने पर बुलाया और थर्ड डिग्री दी। इससे राजू के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। इस मामले में डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा ने थानाध्यक्ष नीरज कुमार, दरोगा धर्मवीर सिंह व सिपाही रवि मलिक को निलंबित कर दिया था। एसीपी अछनेरा राम प्रवेश गुप्ता का स्थानांतरण कर दिया गया था। बुधवार को किसान मजदूर नेता के साथ प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित किसान राजू शर्मा व परिजनों से मुलाकात कर कहा दोषी पुलिस कर्मियों पर घटना के 18 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। चेतावनी दी कि 7 दिन में आरोपी पुलिस कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल नहीं भेजा गया, तो आंदोलन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में गंगा राम माहौर, मुकेश सविता, दाताराम लोधी, चौधरी गजेंद्र सिंह, अन्नू ठाकुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें