विदेशी महिला ने ताज में शक्तिवर्धक दवा का फोटोशूट कराया। उसने मुख्य गुंबद के सामने फर्श पर दवा की डिब्बी रखी और फोटो ली। देखने के लिए पर्यटक भी आकर्षित हुए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में शनिवार को विदेशी महिला पर्यटक ने शक्तिवर्धक दवा ओना इविल को मुख्य गुंबद के सामने रखकर फोटोशूट किया। रविवार को इसका वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि विदेशी महिला पर्यटक ने शक्तिवर्धक दवा का प्रचार किया। ताजमहल में किसी भी तरह का प्रचार प्रतिबंधित है।
फोटो में दिख रहा ताजमहल
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल में किसी भी उत्पाद की ब्रांडिंग और प्रमोशन पर रोक लगा रखी है। वायरल वीडियो में दिखा है कि विदेशी पर्यटक महिला मुख्य गुंबद के सामने शक्तिवर्धक दवा की डिब्बी फर्श पर रखती है। फिर उसका फोटोशूट करती है। वीडियो में ताजमहल भी दिखाई दे रहा है।
घटना शनिवार की बताई जा रही है। विदेशी महिला कौन थी, कहां से आई थी। इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पास कोई जानकारी नहीं। जब फोटो शूट हो रहा था तो एएसआई कर्मियों ने क्यों नहीं रोका। एएसआई कर्मियों पर भी लापरवाही के आरोप हैं।
ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी का कहना है कि विदेशी पर्यटक ने प्रचार नहीं किया। सिर्फ फोटो शूट किया है। फोटोशूट करना जुर्म नहीं। जिस दवा का फोटो शूट किया है। उसका भविष्य में कोई प्रचार संबंधित वीडियो सामने आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।