फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण- बिलराम गेट चौराहे से हटाया पथवारी मंदिर

विज्ञापन
कासगंज में बिलराम गेट पर पुराने पथवारी मंदिर का हटाया गया निर्माण - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण में मंदिरों को हटाने की अड़चन का प्रशासन ने सूझबूझ से हल निकाल लिया है। लोगों की सहमति के आधार पर बिलराम गेट चौराहे के पुराने पथवारी मंदिर को पास में ही एक मंदिर का नया निर्माण करके स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। पुराने पथवारी मंदिर के जाल आदि का निर्माण हटा लिया गया है। देव प्रतिमाओं की स्थापना नए मंदिर में होगी। इसके अलावा दो अन्य मंदिरों में आंशिक तोड़फोड़ की जाएगी। तोड़फोड़ के साथ ही मंदिरों को निर्माण विभाग सही करेगा।
विज्ञापन

फोरलेन सड़क निर्माण में मंदिरों की तोड़फोड़ को लेकर लोगों के बीच गतिरोध था। लोग मंदिरों के तोड़ने पर सहमत नहीं थे। सबसे ज्यादा दिक्कत बिलराम गेट चौराहे के पथवारी मंदिर को लेकर थी लेकिन प्रशासन ने इस मामले का हल खोज लिया। पथवारी मंदिर के पास में ही एक अन्य मंदिर था। इस मंदिर के नए भवन का प्रशासन ने जनसहयोग से निर्माण कराया। बातचीत के साथ ही अब इस मंदिर की देव प्रतिमाओं को नए मंदिर में शिफ्ट किया जाएगा। पुराने मंदिर के निर्माण को हटाना भी शुरू कर दिया गया है। एक मंदिर रोडवेज बस स्टैंड के समीप है। इसका आंशिक भाग हटाया जाएगा और लोक निर्माण विभाग स्वयं इस मंदिर को सही कराएगा। इसी के साथ ही मालगोदाम चौराहे पर भी मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर का आंशिक भाग भी हटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि इन दोनों मंदिरों का आंशिक भाग ही हटेगा।
वर्जन-
- बिलराम गेट का मंदिर लोगों से बातचीत कर सहमति के बाद हटाया गया है। नए मंदिर का निर्माण किया गया है। जिसमें जनसहयोग शामिल है। किसी भी तरह की कोई अड़चन नहीं हैं। देव प्रतिमाओं की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। - ललित कुमार, एसडीएम।

कासगंज में बिलराम गेट पर निर्माणाधीन नया मंदिर- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें