फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-इटावा हाईवे की वो खामी होगी दूर, जिसकी वजह से होते हैं सबसे ज्यादा हादसे...मई से होगा काम शुरू

Tue, 29 Apr 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-इटावा हाईवे पर रफ्तार को थामने और हादसों की वजह बनने वाले आठ ब्लैक स्पॉट पर अंडरपास बनाए जाएंगे।  एनएचएआई द्वारा मई से इसके लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने रूट का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की, जिसके बाद 8 अंडरपास बनाने के लिए तीन कंपनियों को टेंडर दिया गया है। मई माह से तीन अंडरपास बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इनके बनने से 80 से अधिक गांवों के लोगों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि आगरा-इटावा हाईवे सिक्सलेन है। इसकी दूरी 123 किमी है। इसमें अंडरपास नहीं होने के कारण हादसे भी हो रहे थे। इस पर एनएचएआई की टीम ने सर्वे कर 8 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए। इन स्थानों पर आसपास के गांवों के लोग हाईवे को पार करते थे, जिससे हादसे हो रहे थे।
 

इन ब्लैक स्पॉटों पर 8 अंडरपास बनाने की जरूरत बताते हुए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इस पर मोहम्मदाबाद, मीठेपुन, बेनीवाल कट टूंडला, इंदुमई, नौशेहरा, उखरैंड, मलाजनी और अरौंज पर अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हो गया है।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म


 
विज्ञापन

एक साल में पूरा हो जाएगा निर्माण
पहले चरण में तीन अंडरपास बनाने का काम शुरू होगा। इसके बाद 5 अंडरपास का निर्माण होगा। 8 अंडरपास का निर्माण तीन कंपनी करेंगी। इसमें हिलवेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 5, एचएस मेहता कंपनी दो और एसकेएस प्राइवेट लिमिटेड एक अंडरपास बनाएगी। एक साल में इनका निर्माण पूरा हो जाएगा। इनके बनने से हादसों से बचाव होगा और 80 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें -  International Dance Day: आगरा की अनिका यादव से मिलिए, 2100 राउंड लगाकर नृत्य में बनाया विश्व रिकॉर्ड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें