फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, 12.80 करोड़ से हुआ कायाकल्प; पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Tue, 29 Apr 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट के बाद ईदगाह रेलवे स्टेशन शहर का दूसरा बड़ा स्टेशन बन गया है। इस रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य किए गए। इसका उद्घाटन पीएम मोदी वर्चुअल रूप करेंगे।
 
विज्ञापन
ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईदगाह रेलवे स्टेशन आगरा कैंट के बाद शहर का दूसरा बड़ा स्टेशन बनने वाला है। अमृत भारत योजना के तहत 12.80 करोड़ रुपये से स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। आगरा रेल मंडल को रेल मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के 15 स्टेशनों का कायाकल्प अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। इसमें शामिल ईदगाह रेलवे स्टेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। लगभग 12.80 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन पर विकास कार्य किए गए। कलेक्ट्रेट-तहसील रोड की तरफ स्थित स्टेशन के प्रवेश द्वार को लाल पत्थर से बनाया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
विज्ञापन



 

प्रवेश द्वार के सामने हरियाली विकसित की गई है। इसी के नजदीक टिकट विंडो तथा वेटिंग रूम बने हैं। स्टेशन के फर्श पर नए पत्थर लगाने का काम और रंगाई पुताई भी हो चुकी है। ट्रेन लेट होने पर द्वितीय श्रेणी के यात्रियों के लिए टिकट विंडो की दूसरी ओर प्रतीक्षालय तैयार किया है। स्टेशन पर मौजूद टिकट विंडो को भी नए तरीके से बनाया है। स्टेशन की बाहरी दीवारों को पत्थर से तैयार किया है।

 आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत ईदगाह रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। सभी निर्माण कार्य किए जा चुके हैं। स्टेशन पर काफी नए बदलाव हुए हैं। रेल मंत्रालय से तारीख तय होते ही उद्घाटन होगा।

ये भी पढ़ें -   UP: एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस ने किया ढेर, मैनपुरी में सुबह हुई मुठभेड़; ताबड़तोड़ चली गोलियां



 
विज्ञापन

ट्रेनों का बढ़ेगा आवागमन
ईदगाह रेलवे स्टेशन पर रेलवे यार्ड में रेल लाइनों को भी बढ़ाया जा रहा है। यहां 7 रेल लाइन होंगी। बांदीकुई-बयाना तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य भी तेजी से पूरा हो रहा है, जिससे स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन बढ़ जाएगा। इसके बाद आगरा फोर्ट स्टेशन पर दबाव कम हो जाएगा। ईदगाह रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की काफी जमीन मौजूद है जहां पर ग्रीन हाउस बनाया गया है। भविष्य में ईदगाह स्टेशन आगरा कैंट के बाद सबसे बड़ा स्टेशन होगा। यहां 12 ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव भेजा गया है। रेल मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें