पराली जलाने पर लगाया पांच हजार का जुर्माना
कासगंज। पराली जलाने वाले दो किसानों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सेटेलाइट से पराली जलाने की घटनाओं की जानकारी हुई। उसी पर यह कार्रवाई की गई है।
पराली जलाने से वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ता है। इसी के चलते राष्ट्रीय विधिक हरित प्राधिकरण द्वारा पराली जलाने पर रोक लगा दी गई है। पराली जलाने की घटनाओं की लगातार सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। जिसमें सहावर क्षेत्र के सरसई नरू एवं मीरापुर फार्म पर पराली जलाने की जानकारी मिली। जिला कृषि अधिकारी ने मामले की सूचना तहसीलदार को दी। इसमें जांच में सरसई नरू निवासी राजभान सिंह द्वारा एवं मीरापुर फार्म में लखविंदर द्वारा पराली जलाने की घटनाएं सहीं पाई गईं। दोनों पर जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना प्राधिकरण के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि पराली जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।