फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में बहे चार युवकों में से एक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में बहे चार युवकों में से एक का शव मिला
विज्ञापन

कासगंज। दशहरा के दिन दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे फिरोजाबाद जिले के चार श्रद्धालु कछला गंगा में बह गए थे। रविवार को लगातार तलाशी के बाद पीएसी और गोताखोरों की टीम को एक युवक का शव मिला। वहीं तीन श्रद्धालु अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन

रविवार को कछला गंगा में लापता हुए श्रद्धालुओं के परिजनों की नजर सर्च ऑपरेशन पर लगी रहीं। पूर्वाह्न के समय युवक कुणाल शर्मा(17) निवासी बचगांव नारखी जनपद फिरोजाबाद का शव बरामद हुआ। अन्य लापता दीपक गुप्ता(45), रामू (35) एवं भोला (15) की तलाश लगातार जारी है। परिवार के लोगों का गंगाघाट पर डेरा जमा हुआ है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बदायूं की डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी गंगाघाट पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने सर्च ऑपरेशन तेज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें