उत्तर प्रदेश के आगरा में एनएच-19 पर सिकंदरा सब्जी मंडी के पास बुधवार दोपहर 12 बजे तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर पलट गया। ट्रक की चपेट में कार और बाइक सवार चार लोग आ गए। ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया गया।