ब्लड बैंक में रक्तदान करते लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लिया। एसोसिएशन के पांच पदाधिकारियों ने रक्तदान किया वहीं 10 लोगों ने भविष्य में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन के पदाधिकारी शनिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचे। यहां विप्लव प्रकाश गुप्ता, अंबर गुप्ता, अभिषेक वर्मा, राहुल दिवाकर, मनु चतुर्वेदी आदि ने रक्तदान किया।
इसके अतिरिक्त एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, अश्वनी गुपता, भरत कुमार, अभिमन्यु कुमार, कोमल राजपूत, विनय गुप्ता आदि ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के लैबटेक्नीशियन अनिल कुमार, अजय कुमार यादव, निधि गुप्ता, आशु आदि लोग मौजूद रहे।