इस तरह से लगेगी प्लेट
आरटीओ पीके सिंह ने बताया कि जिन वाहनों के नंबर के अंत में 0 या 1 है उन्हें 15 नवंबर तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एवं कलर कोडेड स्टीकर लगवाना है। जिन निजी वाहनों के पंजीकरण नंबर के अंत में 2 और 3 हैं उनको 15 फरवरी, 2022 तक मोहलत है।
जिन नंबर का इकाई नंबर 4 या 5 है, उनको 15 मई, 2022 तक। अंत में 6 या 7 हैं, उन्हें 15 अगस्त 2022 तक और जिनके वाहनों के पंजीकरण की इकाई का नंबर 8 या 9 है, उन्हें 15 नवंबर, 2022 तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य है।