फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आगरा के आश्रय पालना में पहुंची पहली लावारिस बच्ची, रात 11 बजे कोई छोड़ गया मासूम को; नहीं बजा अलार्म

Sun, 23 Apr 2023 02:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कुछ तकनीकी कारणों से स्थल में लगे सेंसर ने मैसेज नहीं दिया, इससे घंटी नहीं बच पाई। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने पालना स्थल में किसी को बच्ची छोड़कर जाते देखा।
विज्ञापन
नवजात बच्ची को छोड़ गया कोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमसीएच भवन के पास स्थापित आश्रय पालना स्थल में शनिवार रात करीब 11:00 बजे पहली बच्ची छोड़ी गई। हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से स्थल में लगे सेंसर ने मैसेज नहीं दिया, इससे घंटी नहीं बच पाई। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने पालना स्थल में किसी को बच्ची छोड़कर जाते देखा।
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड ने तत्काल स्त्री व प्रसूति विभाग में जाकर सूचना दी। इस पर स्टाफ ने बच्ची को उठाकर बाल रोग विभाग में भर्ती कराया। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि बच्ची की देखभाल की जा रही है। वह पूरी तरीके से स्वस्थ है। महेश आश्रम जयपुर के संस्थापक योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल की पहल पर यहां पालना स्थल स्थापित किया गया है।  21 अप्रैल को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आश्रय पालना स्थल का लोकार्पण किया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें