फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः कोरोना संक्रमण के दो नए मरीज मिले, 182 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Fri, 15 May 2020 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 182 हुई
विज्ञापन
फिरोजाबाद का कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मरीज और मिले हैं। नए मामलों में इंदरई गांव निवासी महिला और मोहल्ला राजपूताना निवासी एक युवक शामिल है। जनपद में अब तक चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 182 हुई है।
विज्ञापन


इससे पहले नगर की एक युवती और एक महिला की रिपोर्ट आगरा में पॉजिटिव आई है। युवती और महिला का इलाज आगरा में चल रहा था। दोनों की ही जांच प्राइवेट पैथोलॉजी में कराई गई थी। आगरा स्वास्थ्य विभाग की सूचना के बाद युवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। वहीं पॉजिटिव महिला का अभी भी आगरा में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें: कोरोना का कहर: आगरा में 26वीं मौत, संक्रमित भाजपा कार्यकर्ता ने तोड़ा दम
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती और महिला के परिजनों को भी क्वारंटीन कर दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर युवती की पुन: कोरोना जांच कराएगा। उर्वशी रोड स्थित मोहम्मदगंज निवासी 23 वर्षीय युवती की तबियत खराब होने पर विगत 11 मई को परिजन आगरा के एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए थे। यहां चिकित्सकों ने निजी पैथोलॉजी में कोविड-19 की जांच कराई। इलाज कराने के बाद युवती फिरोजाबाद लौट आई थी। 
विज्ञापन

गुरुवार को युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आगरा के स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को सूचित कया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती करा दिया।

यहां युवती की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे कोविड अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग युवती के कोरोना संक्रमण की पुन: जांच कराने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई करेगा। सतर्कता बरतते हुए युवती को अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया है। 

युवती के पिता और भाई को अग्रसेन धाम में क्वारंटीन किया गया है। वहीं देवनगर निवासी एक महिला भी आगरा के एक अस्पताल में भर्ती है। इसकी रिपोर्ट भी गुरुवार को पॉजिटिव आई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिजनों को क्वारंटीन कर देवनगर की गली को सील कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें