फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: पैदल जा रहे श्रमिकों ने लगाया यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम, घर पहुंचाने की मांग

Fri, 15 May 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

दो घंटे जाम से वाहनों की लगी लाइन 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में पैदल घर जा रहे सैकड़ों श्रमिकों ने गुरुवार को मथुरा के बाजना के समीप यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसर मौके पर पहुंचे। श्रमिकों ने वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाने की मांग की। इस पर अफसरों ने प्राइवेट वाहनों से उन्हें भेजने की व्यवस्था की।  
विज्ञापन


कोरोना संकट के बीच दिल्ली, हरियाणा और नोएडा की ओर से पिछले कई दिन से हजारों प्रवासी मजदूर पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। गुरुवार को नोएडा की ओर से आए सैकड़ों श्रमिक यमुना एक्सप्रेसवे के 61 माइलस्टोन पर एकत्र हो गए। आसपास के स्थानीय लोग भी यहां आ गए। 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दिया साथ

स्थानीय लोगों ने श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने की मांग को लेकर एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। इससे जरूरी सेवाओं में लगे वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ गई। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम कृष्ण दत्त तिवारी और सीओ रवि पाराशर ने श्रमिकों को उनके गंतव्य तक छोड़ने का आश्वासन दिया। 

इस आश्वासन पर दो घंटे बाद श्रमिकों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने प्राइवेट वाहनों से श्रमिकों को उनके गंतव्य तक भेजना शुरू कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी नौहझील विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नीटू सिंह, मुनेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें