फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी में जिम संचालक से विवाद के बाद फायरिंग, एक युवक के सिर में लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी

Fri, 04 Oct 2024 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी की जिम में विवाद के बाद युवकों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है। उसे गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए सैफई भेजा गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
जिम के बाहर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में जिम के बाहर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से दहशत फैल गई। जिम में आए एक युवक के सिर में गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। बताया गया है कि जिम संचालक से विवाद होने के बाद ये घटना हुई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन




 

स्टेशन रोड निवासी हिमांशु सिंह घर के पास ही जिम का संचालन करते हैं। शुक्रवार की सुबह दो युवक नशे की हालत में उनकी जिम पर आए और हंगामा करने लगे। जिम पर लड़कियां मौजूद थी। इस वजह से हिमांशु ने उन्हें बाहर निकाल दिया। 

 

इसके कुछ देर बाद एक एक युवक जिम पर आया और कहा कि दूसरे साथी ने उन्हें नीचे बुलाया है। हिमांशु जब नीचे आए तभी वहां मौजूद गांव बिछिया निवासी युवक ने तमंचा से फायर कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद भगदड़ मच गई।

 
विज्ञापन

 इस दौरान आरोपी ने चार फायर किए। एक गोली जिम पर आए गौरव विश्वास के सिर में लगी। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायल गौरव को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें