फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Fire News: जूता उद्यमी की कोठी में एसी से लगी आग, बचा परिवार; धुआं निकलते ही मचाया शोर

Tue, 30 May 2023 07:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कोठी की तीसरे मंजिल पर कमरे में लगे एसी में आग लग गई। धुआं निकलते ही परिवार वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। समय रहते आग पर  काबू पा लिया गया।
 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा कॉलोनी में सोमवार रात को जूता फैक्ट्री मालिक चंद्र प्रकाश पोपतानी की कोठी में तीसरी मंजिल पर एसी में आग लग गई। धुआं देखकर परिवार के लोगों पर पता चला। स्थानीय लोगों की मदद से 15 मिनट में आग पर काबू कर लिया गया।

विज्ञापन


चंद्रप्रकाश पोपतानी कोठी संख्या बी 21 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल पर कमरा बना हुआ है, जिसमें एसी लगा हुआ था। वह टीवी देखने के बाद कमरे से निकलकर भूतल पर जा रहे थे। तभी अचानक धुआं निकलता हुआ देखा। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। नीचे के कमरे में बेटा बहू और पत्नी मौजूद थे। वह निकल आए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगता देखकर

स्थानीय पार्षद मनोज कुमार, प्रतिनिधि सोनू परिहार, सुमित और योगेश आ गए। पानी की बोतल और घड़ों से पानी डालकर 15 मिनट में ही आग पर काबू कर लिया गया। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई थी। परिवार के लोगों का कहना था कि धुआं से सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। देर रात कॉलोनी के लोग भी जुट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें