फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर में प्लास्टिक के पाईप की फैक्ट्री में लगी आग

विज्ञापन
फैक्टरी से उठती आग की लपटें। संवाद - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
एत्मादपुर (आगरा)। बुढ़िया के ताल पर स्थित प्लास्टिक के पाइप की फैक्टरी में रविवार की रात तीन बजे अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। छह दमकलों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बुढ़िया के ताल के पास पुराने रोड पर स्थित शार्थक पोलो प्लास्टिक प्रा. लिमिटेड ली फैक्टरी में पाइप बनाने का काम होता है। रविवार रात तीन बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पुलिस और छह दमकल पहुंच गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर फैक्टरी मालिक निवासी जगजीत नगर राजपुर थाना सदर आगरा मनोज गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आग से मशीनें व सामान जल गया है। आग से लगभग दो करोड़ का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग शाट सर्किट से लगने की संभावना है। वहीं थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि फैक्टरी में आग की सूचना पर छह दमकलों की मदद से आग पर दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना है। आग से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें