फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के छत्ता बाजार में लगी भीषण आग, लाखों का माल खाक

Fri, 29 Dec 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में होलीगेट के अंदर कन्हैया क्लाथ मार्केट में करतार सिंह अवतार सिंह की दुकान में लगी आग से लाखों का कपड़ा जल गया। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


होलीगेट के अंदर छत्ता बाजार में कन्हैया क्लाथ मार्केट है। इस मार्केट में कपड़ों की करीब 50 दुकानें हैं। करतार सिंह और अवतार सिंह की इसी मार्केट में ऊनी कपड़े और साड़ियों की दुकान है। गुरुवार देर शाम को करीब साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंद करके दोनों भाई अपने घर को गए थे। 

करीब पौने नौ बजे इन लोगों को आसपास के लोगों ने बताया कि उनकी दुकान से आग की लपटें उठ रही हैं। सूचना मिलते ही करतार सिंह और अवतार दौड़कर मौके पर आ गए। परिवार के सभी लोग भी यहां पहुंच गए थे। इसी दौरान सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लेकिन जब आग का विकराल रूप देखा तो दो गाड़ियां और मंगवा ली गई थीं। करतार सिंह-अवतार सिंह की दुकानों के शटर तोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इस मार्केट में दुकान करने वाले सभी व्यापारी मौके पर पहुंच गए थे। 

सभी को डर था कि अगर आग फैल गई तो दूसरी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती है। रात को करीब साढ़े नौ बजे तक मार्केट पर भीड़ लगी थी। 

फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। लेकिन नुकसान 30 लाख से भी ऊपर माना जा रहा है। सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि आग बुझा दी गई है। आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें