फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों को पकड़कर किन्नर बना देता है ये गैंग, मैनपुरी से हुई एक गिरफ्तारी

Thu, 28 Dec 2017 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी)
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने गुरुवार शाम को यूपी के मैनपुरी में गांव रुई सिनौरा में दबिश देकर किन्नर बनाने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लेकर पुलिस अब गैंग में शामिल चिकित्सक की तलाश में निकल गई है। पकड़े गए आरोपी पर पानीपत में कई लोगों को किन्नर बनाने का आरोप है। 
विज्ञापन


हरियाणा के पानीपत में एक गैंग की ओर से कई लोगों को मर्जी और जबरिया किन्नर बनाने काम किया गया है। पूर्व में गैंग के चंगुल से छूटे एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 

गुरुवार को मैनपुरी के भोगांव निवासी आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस यहां थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव रुई सिनौरा स्थित एक मकान में दबिश दी। पुलिस ने घर से नंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल हरियाणा पुलिस के एसआई निदेश कुमार और एएसआई प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नंद किशोर भाग गया था। उसका जीजा नवीन शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में चिकित्सक है। वह भी गैंग में शामिल है। 

लोगों को किन्नर बनाने का गैंग यही लोग चला रहे थे। हालांकि अधिक जानकारी देने से हरियाणा पुलिस ने इंकार कर दिया। पुलिस आरोपी को लेकर शाहजहांपुर निवासी चिकित्सक को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें