सूचना पर नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी उदयवीर भी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। दुकान मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया आग लगने से उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर नवीन मंडी के पास स्थित बने सर्वेश यादव के मकान के नीचे परचून की दुकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी होने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग किन कारणों से लगी इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। सूचना पर नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी उदयवीर भी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। दुकान मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया आग लगने से उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।