मुकदमे में ये नामजद
मुकदमे में बसपा के वरिष्ठ नेता एवं एससी/एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोरेलाल, जिलाध्यक्ष विमल वर्मा, नगला प्रताप निवासी फूल सिंह, नगला शंकरलाल निवासी ताराचंद, वायु विहार शाहगंज निवासी कप्तान सिंह चाहर, सिरौली के मुकेश प्रधान, नगला पदमा के जिला पंचायत सदस्य बच्चू सिंह पांडे, अरतोनी गांव के श्याम प्रधान, अवधपुरी निवासी राजकुमारी, राजपुर चुंगी निवासी अभिषेक नौनेरिया, नगला परमाल के धर्मेंद्र चाहर, मलपुरा के पुरुषोत्तम टेलर, सिरोली के दीपू, डॉ. रामनरेश कर्दम, सिरौली के सतेंद्र आदि को नामजद किया गया है।
क्या भाजपा के कार्यक्रमों से नहीं फैलता संक्रमण :गोरेलाल
बसपा के वरिष्ठ नेता गोरेलाल ने कहा है कि सिरौली में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मीटिंग थी, कोई सम्मेलन नहीं। इस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने की जानकारी मिली है। क्या भाजपा के कार्यक्रमों में भीड़ से कोरोना नहीं फैलता है। यह सब राजनीतिक दुर्भावना से किया गया है।
विधायक की रैली में उमड़ा जनसमूह
एत्मादपुर से भाजपा विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने 15 अगस्त को यमुनापार स्थित कटरा वजीर खां से सैकड़ों बाइक और कार सवारों के साथ शहीदों के सम्मान में यात्रा निकाली। विधायक ने दावा किया कि रैली में आठ हजार से अधिक लोग शामिल हुए। इस रैली को लेकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह रैली शहर से लेकर एत्मादपुर तक निकाली गई।