फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: इनर रिंग रोड घोटाले में लेखपाल नामजद, अधिकारी अज्ञात, 27वें दिन खत्म हुई किसानों की भूख हड़ताल

Mon, 18 Oct 2021 09:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में इनर रिंग रोड लैंड पार्सल घोटाले के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें आरोपी लेखपाल को नामजद किया गया है, जबकि अधिकारी अज्ञात हैं। इसके बाद भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने 27वें हड़ताल खत्म कर दी है। 
विज्ञापन
आगरा: किसानों ने खत्म की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के इनर रिंग रोड व लैंड पार्सल योजना घोटाले मामले में सोमवार को हरीपर्वत थाने में एफआईआर दर्ज हो गई। एत्मादपुर तहसील के लेखपाल रविंद्र सिंह को नामजद किया है। अधिकारी व अन्य अज्ञात हैं। एफआईआर के लिए तहरीर भूमि अध्याप्ति विभाग के लिपिक रविंद्र सिंह ने दी है। एफआईआर की कॉपी एडीएम सिटी ने जिला अस्पताल में भर्ती श्याम सिंह चाहर को सौंपी। जिसके बाद 27 दिन जारी भूख हड़ताल खत्म हो गई।

विज्ञापन


इनर रिंग रोड व लैंड पार्सल के लिए एडीए व जिला प्रशासन ने 2009 से 2014 तक रोहता, जखौदा सहित 16 गांव में 938 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था। जिसमें तत्कालीन एसएलओ व एसडीएम एत्मादपुर जेपी सिंह, तहसीलदार कुमार संजय सहित चार लेखपाल सहित 10 कर्मचारियों पर मुआवजा वितरण में गड़बड़ियों के आरोपित हैं। 

दोषियों के विरुद्ध एफआईआर की मांग पर अड़े किसानों ने प्रशासन के खिलाफ दोहरा मोर्चा खोल रखा था। एक तरफ किसान नेता सोमवीर यादव के नेतृत्व में 27 दिन सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन चला, दूसरी तरफ श्याम सिंह चाहर भूख हड़ताल पर जमे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पहले दोषियों के विरुद्ध एफआईआर कराने से इनकार किया था, लेकिन कमिश्नर के हस्तक्षेप पर एफआईआर के लिए सहमति बनी। जिसमें एक लेखपाल को नामजद किया है। एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य लोगों के नाम नहीं हैं। अन्य को अज्ञात मानते हुए धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराएं मुकदमे में दर्ज की गई हैं।

22.05 लाख रुपये का अधिक भुगतान
रहनकला के गाटा संख्या 621 में सड़क किनारे दर्शाकर 1902 रुपये वर्ग मीटर का मुआवजा बांटा गया। जिससे 22.05 लाख रुपये का अधिक भुगतान हुआ। राजस्व विभाग को चपत लगी। इसकी आख्या लेखपाल रविंद्र कुमार ने दी थी। अन्य अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के बाद विधिक कार्यवाही करने का जिक्र एफआईआर में किया गया है।
 
31 के खिलाफ करवा चुके हैं कार्रवाई
रोहता निवासी 50 वर्षीय श्याम सिंह चाहर आठ साल से किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। 2012 से 14 तक सिंचाई विभाग में नहर सफाई घोटाला उजागर किया। जिसमें अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित 14 इंजीनियर के विरुद्ध चार्जशीट व मुकदमा दायर कराया था। 

इसके बाद कृषि विभाग में ट्रैक्टर व उपकरण की गड़बड़ियां, फिर एनटीपीसी आंदोलन किया। इनर रिंग रोड घोटाले में 18 अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध चार्जशीट दायर कराई। अब तक 31 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करा चुके श्याम सिंह हाईस्कूल पास हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें