फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बुखार से सात महीने की गर्भवती महिला समेत पांच की मौत, डेंगू के 40 मरीज मिले

Mon, 18 Oct 2021 08:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बुखार और डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। यहां बीते 24 घंटे में बुखार से गर्भवती महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल में हुई जांच में 40 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में बुखार के प्रकोप ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। बच्चे-बड़े और महिलाएं भी बुखार की चपेट में आ रही हैं। सोमवार को बुखार से सात माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसके घर में नए मेहमान के आने के लिए तैयारियां चल रही थीं, खुशी का माहौल था। बुखार ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं भोगांव में दो और बेवर व कुसमरा में एक-एक मौत हुई है। 

विज्ञापन

 
शहर के निकटवर्ती गांव नगला कैथ निवासी कौशल किशोर की पत्नी पूनम के गर्भवती होने पर परिवार में खुशियां छाई हुई थी। घर में दो माह बाद नया मेहमान आने वाला था। तीन दिन पूर्व कौशल की 30 वर्षीय पत्नी पूनम को बुखार आने से हालत बिगड़ गई। परिजन सोमवार को उसे आगरा ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

13 वर्षीय किशोरी ने तोड़ा दम
बेवर कस्बे के मोहल्ला काजीटोला टॉकीज वाली गली निवासी रवि कुमार की 13 वर्षीय पुत्री सृष्टि को पिछले छह दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। रविवार की रात उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुसमरा के मोहल्ला उजागरपुर निवासी मुनीम पाल के 30 वर्षीय पुत्र पंकज पाल को तीन दिन से बुखार आ रहा था। वह कुसमरा में उपचार कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर परिजन आगरा ले गए। जहां रविवार की रात पंकज की मौत हो गई। पंकज अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। 

भोगांव क्षेत्र के गांव अमहेरा में निवासी जसकरन की 17 वर्षीय पुत्री अनुष्का को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार की रात उसकी मौत हो गई। अमहेरा निवासी चिरौंजीलाल के 40 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार को बुखार आ रहा था। सोमवार की दोपहर आगरा में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। 

जिला अस्पताल की जांच में 40 डेंगू पॉजिटिव 
जिले में डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की जांच में 40 मरीज डेंगू से पीड़ित मिले। जिनमें से 10 का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। वहीं अन्य निजी डॉक्टरों से उपचार करा रहे हैं। सोमवार को डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया और मरीजों से हाल जाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें