फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री का फोटो काटने पर तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली, मैनपुरी। सदर बाजार के मुख्य गेट के पास शोक श्रद्धांजलि के लिए लगाए गए पोस्टर से कुछ लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का फोटो काट दिया है। भाजपाइयों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सदर बाजार के मुख्य गेट के निकट शोक श्रद्धांजलि दिए जाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बैनर लगाया गया था। शुक्रवार की रात पोस्टर से कल्याण सिंह का फोटो किसी ने काट दिया। शनिवार की सुबह हिंदू युवा वाहिनी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब कल्याण सिंह का पोस्टर कटा देखा कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। एसडीएम तथा इंस्पेक्टर को प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा, हिंदू युवा वाहिनी नगर उपाध्यक्ष रितिक राज भटनागर, ऋषि भटनागर, अजय कुशवाह, शेखर चक मौजूद रहे। इंस्पेक्टर कुरावली ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। फोटो काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें