फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Fire News: सदर के नंद प्लाजा में लगी भीषण आग, जिम के बाद रेस्टोरेंट तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

Mon, 22 May 2023 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आग पहले एक जिम में लगी थी। जिम के बाद रेस्टोरेंट में पहुंच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल पहुंची। आग बुझाने के प्रयास किए। कुछ घंटे में आग पर काबू कर लिया गया।
 
विज्ञापन
नंद प्लाजा में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित बहुमंजिला इमारत नंद प्लाजा में सोमवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस इमारत की जिम में आग लगी, जिसके बाद ये रेस्टोरेंट तक पहुंच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


नंद प्लाजा में तीसरी मंजिल पर जिम बना हुआ है। पहली और दूसरी मंजिल पर पिज्जा स्टोर और रेस्टोरेंट है। बताया गया है कि जिम में लोग आए हुए थे। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी। लपटें उठने पर लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर सदर पुलिस और कई दमकल पहुंच गई।

मगर, तब तक आग दूसरी मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचकर आग पर काबू करने के प्रयास किए। जिम में लगी आग को बुझा लिया गया। रेस्टोरेंट की आग को काबू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें