मैनपुरी में बुखार की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह में अस्पताल पहुंचे पांच हजार मरीज
जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में पांच हजार मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इनमें से 14 सौ मरीज बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल पहुंचे 466 मरीजों की मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई। इसमें 27 लोग टाइफाइड से पीड़ित मिले।
930 मरीजों को दिया गया प्राथमिक उपचार
जिले में पिछले एक सप्ताह से अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह पूर्व जहां 400 से 500 मरीज ही ओपीडी में पहुंचते थे। अब यह आंकड़ा बढ़ कर 800 से 900 के तक पहुंच रहा है। बृहस्पतिवार को 930 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
बुखार पीड़ितों का हाल जानने नगला मूंज पहुंचे डीएम
सीएचसी बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला मूंज में बुखार से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी गांव पहुंचे। डीएम ने पीड़ितों का हाल जाना, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए। नगला मूंज में पिछले कुछ दिनों से बुखार फैला हुआ है। बुधवार को गांव में बुखार से पीड़ित एक बालक व दो महिलाओं की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के साथ जिलाधिमारी महेंद्र बहादुर सिंह गांव पहुंचे। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. रविदीप सिंह शाक्य के नेतृत्व में पहले से ही ग्रामीणों को उपचार दे रही थी। जिलाधिकारी ने डॉ. रविदीप सिंह से गांव के हालात की जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीणों का हाल भी जाना। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें अपने परिजनों की डेंगू की रिपोर्ट भी दिखाई।
डेंगू नहीं, वायरल बुखार है पांच दिन में हो जाएगा ठीक
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों का हाल जानने के बाद कहा कि ग्रामीण भयभीत न हों। डेंगू की अफवाह न फैलाएं। वायरल बुखार का सीजन है। हमें भी बुखार है हमारे एसपी साहब को भी बुखार है। डीएम ने गांव के लोगों से कहा कि वह अपने घरों में सफाई रखें। डीएम ने गांव में सबमर्सिबल से फैलाए जा रहे पानी पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि घरों के पास पानी न भरने दें। उन्होंने ग्रामीणों को पानी न फैलाने की सलाह भी दी।
विधायक बोले ग्रामीणों को मिले उचित उपचार
नगला मूंज पहुंचे करहल विधायक सोवरन सिंह यादव ने जिलाधिकारी और सीएमओ से कहा कि गांव के लोग बीमार हैं उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि यदि मरीजों के उपचार के लिए धन की जरूरत हो तो वे बताएं हम अपनी निधि से गांव के लोगों के उपचार में मदद करेंगे। विधायक ने कहा कि कई ग्रामीण डेंगू से पीड़ित हैं। प्रशासन उनकी बीमारी को छिपा रहा है। ग्रामीण मजबूरी में दूसरे जनपदों में उपचार ले रहे हैं।
आगरा: बॉलीवुड के 'कमांडो' ने देखा ताजमहल, बदले लुक के बाद भी दर्शकों ने पहचाना, देखें तस्वीरें
एटा: अवैध तरीके से चला रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर, भ्रूण लिंग की जांच करते महिला सहित दो युवक पकड़े