फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: अवैध तरीके से चला रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर, भ्रूण लिंग की जांच करते महिला सहित दो युवक पकड़े

Fri, 03 Sep 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

गुरुग्राम के सेक्टर दस में सोनू रहता है जो भ्रूण लिंग की जांच करा रहा था, एक गर्भवती महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए उसके पास भेजा। सोनू ने 35 हजार रुपये में जांच करने की बात की जिसके बाद टीम ने एटा में छापा मारा और तीन लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन
एटा: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और भ्रूण लिंग जांच पर कार्रवाई के दौरान टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मोहल्ला सुनहरी नगर में मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग की जांच की शिकायत पर गुरुवार दोपहर गुरुग्राम की टीम ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा। अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच होते मिली। टीम ने मशीन को कब्जे में लेकर एक महिला सहित दो युवकों को पकड़ लिया और तीनों को कोतवाली नगर पुलिस अपने साथ ले आई। 

विज्ञापन

गुरुग्राम (हरियाणा) से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुनहरी नगर में छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीपांशू, डॉ. हरीश व उमंग के साथ एटा से डॉ. अभिनव दुबे शामिल थे। यहां टीम को मोबाइल अल्ट्रासांउड मशीन से घर में भ्रूण लिंग की जांच होती मिली। कागजात दिखाने को कहा गया लेकिन महिला कोई कागजात नहीं दिखा सकी। इस दौरान टीम ने वहां से दो युवकों सहित एक महिला को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस अपने साथ ले आई। 
टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि युवक सोनू गुरुग्राम के सेक्टर 10 में रहता है। वह महीनों से भ्रूण लिंग की जांच करा रहा था। जानकारी होने पर उसके पास टीम द्वारा एक गर्भवती महिला जांच के लिए भेजी गई। उसने 35 हजार रुपये में बात तय कर ली। सोनू सुबह साढ़े तीन बजे गुरुग्राम से महिला को लेकर चल दिया। टीम दो अन्य गाड़ियों के साथ पीछे-पीछे चलती रही। एटा आने पर टीम द्वारा सीएमओ को जानकारी दी गई। इस दौरान सोनू, संजीव व रुबी को गिरफ्तार किया है। जबकि शिवाय नर्सिंग होम का डॉक्टर वीरेश मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 हजार रुपये लिए डॉक्टर ने 
डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि सोनू सबसे पहले अलीगंज रोड स्थित शिवाय नर्सिंग होम पर पहुंचा। जहां डॉ. वीरेश ने उसके 15 हजार रुपये लिए। डॉक्टर द्वारा गर्भवती महिला को सुनहरी नगर के एक घर में ले जाया गया। जहां भ्रूण की जांच होते ही टीम ने छापा मार दिया। 

छत से मशीन लेकर भागने का किया प्रयास 
टीम ने बताया युवकों द्वारा छत से मशीन के उपकरण लेकर भागने का प्रयास किया गया। जहां पुलिस व अन्य साथियों ने सोनू, संजीव व संध्या उर्फ रुबी को पकड़ लिया जबकि डॉक्टर वीरेश मौके से भाग गया। 

मशीन सहित रुपयों को किया सील 
टीम ने मशीन के उपकरण सहित सोनू के पास से मिले 20 हजार रुपयों को सील किया है। वहीं पूछताछ के दौरान रुबी ने शहर के पीपल अड्डा पर चल रहे एक और अल्ट्रासाउंड सेंटर का नाम लिया है। 

गुरुग्राम की स्वास्थ्य टीम व पुलिस ने शहर में छापा मारा। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन द्वारा भ्रूण लिंग की जांच होते मिली है। टीम ने एक महिला सहित दो युवकों को पकड़ा लिया है। जबकि शिवाय हॉस्पिटल का डॉक्टर मौके से भाग गया। चारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। - डॉ. अभिनव दुबे, नोडल अधिकारी
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: महिला सिपाही के 'इश्क में चूर' पति ने पत्नी और दो बच्चों की ली जान, बेसमेंट से मिले कंकाल
आगरा: बॉलीवुड के 'कमांडो' ने देखा ताजमहल, बदले लुक के बाद भी दर्शकों ने पहचाना, देखें तस्वीरें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें