फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनेशपुर में नहीं थमा बुखार, घर-घर बिछीं हैं चारपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 (नगला निरंजन) के गनेशपुर में बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। मौजूदा समय में यहां डेढ़ सौ के करीब लोग बुखार की चपेट में हैं। साधन संपन्न लोग महानगरों और मैनपुरी में जबकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग घरों पर ही क्षेत्र के निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। स्थिति यह है कि यहां घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं।
विज्ञापन

गनेशपुर में बीस सितंबर के करीब एक साथ कई लोग बुखार की चपेट में आए थे। अमर उजाला की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां शिविर लगाया गया था। मौजूदा समय में स्थिति पहले से ज्यादा खराब है। ग्रामीणों के अनुसार मौजूदा समय में करीब डेढ़ सौ लोग बुखार की चपेट में हैं। कई लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में जांच के बाद डेंगू बताया गया है। उनका फिरोजाबाद, आगरा और मैनपुरी में इलाज चल रहा है।
---
चारपाई पर लगी हुई है ड्रिप
ग्रामीण अपने-अपने घर पर इलाज करा रहे हैं। एक प्राइवेट डॉक्टर सुबह-शाम गांव में आकर मरीजों को उपचार दे रहा है। वह यहीं मरीजों को ड्रिप चढ़ा देता है।
---
पालिका प्रशासन उदासीन
अमर उजाला ने 21 सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर में गांव की स्थिति को उजागर किया था। बावजूद इसके नगर पालिका उदासीन बनी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। गलियों में पानी भरा होने के साथ घास खड़ी हुई है। नाली और नाला में मच्छर पनप रहे हैं। पालिका ने यहां एक दिन दवा छिड़काव कर खानापूर्ति की।
विज्ञापन

---
गांव में ऐसा कोई घर नहीं है, जहां बुखार से पीड़ित न हों। गांव में करीब डेढ़ सौ लोग बुखार की चपेट में हैं।
-आशू कुमार
-गनेशपुर नगर पालिका में है, लेकिन यहां स्थिति बदतर है। गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं।
-विक्रम सिंह
अमर उजाला में खबर छपने के बाद गांव में एक दिन टीम आई थी। बाद में कोई हालचाल पूछने नहीं आया।
-सुरजीत
गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। नियमित रूप से गांव में दवा के छिड़काव के साथ साफ-सफाई होनी चाहिए।
-विमलेश कुमार
----
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। अगर किसी मरीज की हालत गंभीर है तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह घर पर नहीं अस्पताल में इलाज लें।
विज्ञापन

-पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें