फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Election Result: सीकरी पर भाजपा की फतह, चौधरी बाबूलाल ने रालोद को 47011 वोटों से कराया

Thu, 10 Mar 2022 05:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

चौधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। अब वह विधायकी को चुनाव जीते हैं। पिछले चुनाव में यहां से भाजपा के चौधरी उदयभान ने जीत दर्ज की थी।  
विज्ञापन
भाजपा के विजयी प्रत्याशी बाबूलाल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल 47011 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। बाबूलाल को 111519 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशी ब्रजेश चाहर को 64508 मत प्राप्त हुए। इस तरह चौधरी बाबूलाल ने सपा गठबंधन को 47011 मतों से हरा दिया। रिटर्निंग ऑफिसर ने चौधरी बाबूलाल को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया है। 

विज्ञापन


तीसरे नंबर पर फतेहपुर सीकरी में बसपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को 59530 वोट मिले हैं। चौधरी बाबूलाल पूर्व में रालोद की कोटे से मंत्री रह चुके हैं। 2014 में भाजपा से लोकसभा टिकट पर चुनाव जीतकर दिल्ली गए थे। 2019 में उनकी टिकट काटकर भाजपा ने राजकुमार चाहर को लड़ाया था। इस बार भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदयभान का टिकट काटकर बाबूलाल को प्रत्याशी बनाया था।

विज्ञापन

2017 में भाजपा के चौधरी उदयभान सिंह जीते थे 

फतेहपुर सीकरी सीट पर 2017 में भाजपा से चौधरी उदयभान सिंह ने बसपा प्रत्याशी सूरजपाल सिंह को 52,337 वोटों के अंतर से हराया था। भाजपा को 47.34 प्रतिशत के साथ 108,586 वोट मिले थे। वहीं बसपा उम्मीदवार को 24.52 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 56249 वोट मिले थे। तीसरे नम्बर पर सपा से लाल सिंह को 21,884 वोट ही मिले थे।
 
2012 में इस सीट पर हुए चुनाव में जीती बसपा से सूरजपाल सिंह को 67,191 वोट (33 प्रतिशत) मिले थे। दूसरे नम्बर पर रही आईएनडी के राजकुमार चाहर को 30 प्रतिशत वोट यानी 61,568 वोट ही मिले थे। यहां से अब तक सपा का कोई भी उम्मीदवार जीत नहीं हासिल कर सका है। जाट बाहुल्य इस सीट से 1977 से 2002 तक जाट उम्मीदवार ही विधानसभा पहुंचे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें