फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलहारिणी अमावस्या पर किसानों ने किया हल का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को जिले भर में हलहारिणी अमावस्या का त्योहार मनाया गया। किसानों ने घरों में रखे और ट्रैक्टर मालिकों ने ट्रैक्टर में लगे हलों की पूजा-अर्चना की। खेतों में खड़ी फसल की पूजा भी की गई।
विज्ञापन

सावन मास की अमावस्या को जिले में हलहारिणी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। रविवार को जिले भर में हलहारिणी अमावस्या को परंपरागत तरीके से मनाया गया। हालांकि अब किसानों के घरों में उतने हल और हल की जोड़ी नहीं जितनी पहले हुआ करती थीं। किसान राधेश्याम बताते हैं कि 20 साल पहले हलहारिणी अमावस्या को किसान अपने हल नहीं चलाते थे। घरों में हल और बैलों की पूजा होती थी। रविवार को भी जिन किसानों के पास हल और बैल थे उन्होंने अपने हल और बैलों की पूजा की। घरों में चावल और बेसन सहित पुआ और पूड़ी आदि पकवान बनाए गए। भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें