फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की कालाबाजारी पर अरसारा में किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। सहकारी संघ कुसमरा से रात में डीएपी की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि बड़े पैमाने पर रात में डीएपी की कालाबाजारी की गई। वीडियो बनाने पर उनके साथ सचिव और अध्यक्ष के परिजनों ने गाली-गलौज और मारपीट की। बृहस्पतिवार को किसान उप जिलाधिकारी से मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि मंगलवार को रात आठ बजे सहकारी संघ अरसारा स्थित गोदाम को खोला गया। यहां चार वाहनों में डीएपी लादी जा रही थी। इसमें से एक वाहन डीएपी लेकर चला गया तो किसानों ने इसका विरोध किया। गांव के कई किसान एकत्रित होने पर उन्होंने तीन गाड़ियों में लदी डीएपी को रोक दिया और वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाते देख सचिव के लोग और अध्यक्ष के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इससे किसान आक्रोशित हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। किसानों ने बताया कि बुधवार को अवकाश होने के चलते वे शिकायत करने नहीं गए। बृहस्पतिवार को एसडीएम से मामले की शिकायत करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अंकित यादव, गिरंद यादव, वीरेंद्र शाक्य, लल्लू शाक्य, रामसुमिरन, रामदास, चंदू, मुन्ना पाल, सुनील यादव, सुरेश यादव, विमलेश यादव, राकेश बाथम, सुखदेव सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें