फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला के युवक प्रतीक की नोयडा में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
प्रतीक का फाइल फोटो - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। बीएससी के छात्र की नोएडा में हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह शव को टूंडला लाकर देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

आनंद नगर निवासी प्रतीक श्रीवास्तव (22) पुत्र संजीव श्रीवास्तव बंशीधर डिग्री कॉलेज में बीएससी कर रहा था। मंगलवार रात नौ बजे करीब किसी काम से वह नोएडा के लिए निकला था। परी चौक पहुंचने पर उसे उसके दोस्त कार से लेने आए थे। वह दोस्तों के संग कार में पीछे बैठा था। रात करीब 12.30 बजे गोल चक्कर पर कार को घुमाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई तथा पांच छह बार पलटा खा गई। जिसमें प्रतीक सहित तीन अन्य दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए आनन-फानन में प्राईवेट चिकित्सालय ले गई। जहां चिकित्सकों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना जब देर रात घर आई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल नोएडा के लिए रवाना हो गए। जहां से बुधवार दोपहर शव को टूंडला लेकर आया गया और देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। शव के टूंडला आते ही प्रतीक के दोस्तों सहित मिलने-जुलने वालों का तांता लग गया। वह पिता के साथ आगरा व टूंडला में जूता का व्यवसाय भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें