फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में किसान की हत्या: कुत्ता के काटने पर हुए विवाद के बाद पड़ोसी ने गोलियों से भूना

Sat, 14 Aug 2021 10:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद एक किसान की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार की सुबह एक किसान की हत्या कर दी गई। कुत्ता के काटने पर हुए विवाद के बाद पड़ोसी युवक ने उसे तीन गोलियां मारीं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


घटना थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव तिलियानी की है। गांव निवासी अजय प्रताप उर्फ दीपा के पालतू कुत्ते ने शुक्रवार रात को गांव के रामकुमेश (52) के भतीजे कृष्णा को काट लिया था। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। तब गांव वालों ने विवाद शांत करा दिया था। 

रामकुमेश के पुत्र गोलू उर्फ विजय प्रताप ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे जब उसके पिता रामकुमेश खेत पर जा रहे थे,  उसी समय दीपा अपनी बाइक से गुजर रहा था। दोनों में फिर से विवाद होने लगा। तभी दीपा ने पिस्टल निकालकर रामकुमेश के तीन गोलियां मारी। दो गोली उसकी छाती पर लगी और एक गोली पैर में जा लगी। गोली लगने से रामकुमेश की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी हुई घायल
मौके पर मौजूद रामकुमेश की पत्नी भी घायल हो गईं। गोलू ने बताया कि दीपा के साथ गांव का मनोज भी था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी, एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। 

सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी के घर से तलाश में अवैध असलाह भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के घर की महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपियों के घर पर दबिश दी गई है। मृतक के पुत्र विजय प्रताप की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स 
हत्या के बाद माहौल न बिगड़े इसके चलते कई थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। घटनास्थल पर थाना नसीरपुर, थाना नगलाखंगर, थाना शिकोहाबाद की फोर्स के साथ फोरेंसिक और डॉगस्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें